मुंबई: विश्व बैंक और आईएमएफ की वार्षिक बैठक के दौरान आयोजित ग्लोबल फाइनेंस पुरस्कारों में एसबीआई को ग्लोबल फाइनेंस, न्यूयॉर्क से दो पुरस्कार – विश्व का सर्वश्रेष्ठ उपभोक्ता बैंक 2025 और भारत में सर्वश्रेष्ठ बैंक 2025 – प्राप्त हुए। बैंक के अनुसार, यह मान्यता डिजिटलीकरण और वित्तीय समावेशन में उसकी प्रगति को दर्शाती है।