भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने GATE 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के नतीजे gate2025.iitr.ac.in और goaps.iitr.ac.in पर देख सकते हैं।
GATE 2025 के नतीजे चेक करने के चरण
1.आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in खोलें।
2.होम पेज पर प्रदर्शित GOAPS 2025 आवेदक पोर्टल लिंक खोलें।
3. अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
4. अपने नतीजे देखें और डाउनलोड करें।
GATE 2025 की अनंतिम उत्तर कुंजी 27 फरवरी को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो 1 मार्च को बंद हो गई थी। परिणाम के साथ अंतिम उत्तर कुंजी की उम्मीद है।
GATE 2025 के स्कोरकार्ड अलग से जारी किए जाएंगे और यह 28 मार्च से 31 मई, 2025 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे।
GATE 2025 का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई – पूर्वाह्न सत्र 9:30 बजे से 12:30 बजे तक तथा अपराह्न सत्र 2:30 बजे से 5:30 बजे तक।